■बच्चों ने तीन स्वर्ण पदक, एक रजत पदक और एक कास्य पदक लाकर अपनी प्रतिभा को लोहा मनवाया।
सिमुलतला संवाददाता : मुकेश कुमार सिंह
जमुई : तांगसूडो राष्ट्रीय प्रतियोगिता 2022 -23 जो 28-29 जनवरी को नई दिल्ली में आयोजित हुई थी। उस प्रतियोगिता में सिमुलतला के समारीटन स्कूल के बच्चों ने अपना जलवा बिखेरा हैं। तीन स्वर्ण, दो रजत एवं एक कांस्य पदक पर बच्चों ने पंच लगाकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया हैं। प्रतियोगिता में बिहार के अलावा दिल्ली, हरियाणा, उत्तरप्रदेश, झारखंड और राजस्थान की टीमों ने भाग लिया था। विद्यालय के छात्र आनंद कुमार - गोल्ड, शिव सागर कुमार - गोल्ड, तुषार कुमार मल्हार - गोल्ड, उदय कुमार पंडित - रजत, अरबिंद कुमार पंडित - रजत, दबंग कुमार मल्हार - कांस्य पदक जीतकर विद्यालय के साथ राज्य का नाम रौशन किया हैं। पदक जीतने वाले बच्चों के सम्मान में शुक्रवार को विद्यालय परिसर में कार्यक्रम आयोजित कर सम्मानित किया। विद्यालय प्रबंधक शुभाशीष घोष ने कहा मुझे अपने बच्चों पर गर्व है। जिन्होंने बहुत कम समयावधि में तांगसूडो जैसे खेल को सिखा, साथ ही अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा कर पदक जीतकर क्षेत्रवासियों को गौरांवित किया। प्राचार्य स्वेता घोष ने कही बच्चों ने पदक जीतकर विद्यालय को गौरांवित किया है। मुझे गर्व है की विद्यालय में कराटे शिक्षक फिलेमोन ने बहुत ही उत्साहित ढंग से बच्चों में इस खेल के प्रति विशेष ज्ञान भरने में कामयाब हुआ है। कराटे शिक्षक फिलेमोन ने कहा बच्चों में खेल के प्रति अपार संभावनाएं है। सही ढंग से बच्चों को शिक्षा के साथ खेल के प्रति जागरूक किया जाए तो राष्ट्रीय स्तर पर कृतिमान जितने में बच्चे सक्षम हैं। कार्यक्रम के दौरान छोटे - छोटे बच्चों में कमाल का उत्साह दिखा। इस अवसर पर शिक्षक - निवास कुमार, पंकज कुमार, सुप्रिया कुमारी, मसीह, बब्लू कुमार, श्रेया कुमारी, विशाल कुमार, चंदानी कुमारी, रितु सिंह, अनीशा, स्नेहा, कृष्णा आदि उपस्थित थे।
No comments:
Post a Comment