सिटी ब्यूरो जमुई से राजीव रंजन की रिपोर्ट
जमुई में समाधान यात्रा कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के द्वारा इन्द्पे पंचायत के मरकट्टा ग्राम में लगे जीविका स्टॉल का भ्रमण किया गया। इस दौरान साथ में जीविका के मुख्य कार्यपालक अधिकारीं श्री राहुल कुमार मौजूद थे| उन्होंने मुख्यमंत्री जी को जीविका जमुई में चल रही गतिविधियों से अवगत कराया। स्टॉल पर मुख्यमंत्री जी ने दीदियों से संवाद कर उनके द्वारा किये जा रहे कार्यों की प्रशंसा भी की।
मुख्यमंत्री जी के आगमन से पहले जीविका के मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री राहुल कुमार के द्वारा जीविका भ्रमण किया गया। स्टाल पर मुख्यमंत्री जी ने सतत जीविकोपार्जन योजना की लाभार्थी बर्तन विक्रेता रजनी देवी से संवाद कर उनके कार्यों की प्रशंसा की। जीविका की ओर से छह विभिन्न प्रकार के स्टाल लगाये गये थे, जिसमें मुख्य रूप से नीरा शॉप, हेल्थ हेल्प डेस्क, खाद्य प्रदर्शनी सह पोषण वाटिका, सतत् जीविकोपार्जन योजना, वित्तीय समावेशन एवं जीविक दीदियों द्वारा निर्मित उत्पाद शामिल थे। जल-जीवन-हरियाली अभियान के अंतर्गत इन्द्पे गदराही पोखर मरकट्टा का आवंटन पत्र नारीशक्ति जीविका महिला ग्राम संगठन पांच साल के लिए आवंटित किया गया।
स्टाल पर ही मुख्यमत्री जी के हाथों जीविका के 1226 स्वयं सहायता समूह को 34 करोड़ 50 हजार का डमी चेक वितरण किया गया। सतत् जीविकोपार्जन योजना के तहत 596 परिवारों में एक करोड़ 83 लाख का डमी चेक दिया गया। मौके पर ही नुट्रीकार्ट पोषण ई रिक्शा, सोलर सिलाई मशीन, सतत् जीविकोपार्जन योजना की लाभार्थी दीदियों को ठेला दिया गया। समुदायिक भवन, मरकट्टा में सतत् जीविकोपार्जन योजना के तहत मंजू देवी की दुकान का शुभारंभ माननीय मुख्यमंत्री जी के द्वारा फीता काटकर किया गया। जीविका के मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री राहुल कुमार ने जमुई में जीविका दीदियों के द्वारा की जा रही गतिविधियों से काफी खुश दिखे| वहीँ कचहरी चौक पर भी जीविका दीदियाँ के द्वारा मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया।