अलीगंज संवाददाता : शशिशेखर सिंह मुन्ना
जमुई : अलीगंज प्रखंड क्षेत्र के धनामा गांव शान्ति कुन्ज हरिद्वार के तत्वावधान मे एक दिवसीय गायञी पूजा सह हवन कार्यक्रम तेजस वर्मा के नेतृत्व मे आयोजित किया गया। जिसमे हरिद्वार से चलकर आई मुख्य वक्ता सह प्रवचन कर्ता शशिकला वर्मा ने कहा कि मनुष्य के जीवन भाव विचार व प्रेम ,सद्भाव से बड़ा कुछ भी नही है। सारा चीज मनुष्य का यही रह जाता है। इसलिए जग मे आये है तो भगवान का भजन करिये। गायञी माता का जप करिये सब दुख दुर हो जाएगा। सभी दुनिया मे अपना है कोई पराया नही लगेगा। जहा अपना भाव व विचार बदलियेगा बस सभी अपना हो जाएगे। सबसे करलो प्रेम जगत मे कोई नही है पराया---------- कोई नही है पराया। भजन गाकर लोगो को भाव विभोर कर दिया। वही वेदाचायॅ सुरेश प्रसाद एव नरेश प्रसाद ने भी प्रवचन व कीर्तन गाकर लोगो को आपस मे मिलजुलकर प्रेम से समाज मे मिललत भाव से रहने के लिए प्रेरित किया। साथ ही दीप यज्ञ व हवन कालक्रम कर बुराई को त्यागकर अच्छाई को ग्रहण करने की शपथ दिलाया। मौके पर सच्चिदानंद वर्मा, अनिता वर्मा, किसान श्री धर्मेन्द्र कुशवाहा, अनमोल राज, पूर्व सरपंच रूवी देवी, कुमारी शान्ति नंदा के अलावे सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित थे।
No comments:
Post a Comment