सिटी ब्यूरो रिपोर्ट, पटना
पर्यावरण भारती द्वारा पटना महानगर के राजेन्द्र नगर में पर्यावरण संरक्षण हेतु राष्ट्रभक्त नागरिकों को जागरूक करने के उद्देश्य से आजादी के 75 बर्ष पूरा होने पर 75 पौधे लगाए। पर्यावरण भारती 2008 से ही पर्यावरण संरक्षण हेतु वृक्षारोपण कार्यक्रम लगातार प्रत्येक बर्ष करते आ रहा है। संपूर्ण भारत देश में आजादी के 75 बर्ष पूरा होने पर अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है।
भगवान श्री राम जी के सेतु निर्माण में छोटा सा प्राणी गिलहरी ने भी छोटा सहयोग दिया था। उसी तरह स्वयं को एक छोटा सा जागरूक नागरिक के रूप में पर्यावरण संरक्षण हेतु कार्य समाज के सहयोग से हो रहा है। यह छोटा सा राष्ट्र कार्य है। 2008 से अभी तक बिहार कि विभिन्न जिलों में 86 हजार वृक्ष लगा चुके हैं। कई वृक्ष अब मानव को निःशुल्क प्राकृतिक ऑक्सीजन एवं पक्षियों को आश्रय प्रदान कर रही है।
पर्यावरण भारती के संस्थापक राम बिलास शान्डिल्य ने कहा कि राष्ट्रीय अवसर पर वृक्षारोपण अभियान चलाकर पर्यावरण संकट दूर करने के उद्देश्य से पौधारोपण महत्वपूर्ण कार्य है। 1947 में 15 अगस्त को विदेशी अंग्रेज को भारत छोड़कर जाना पड़ा था। परन्तु महात्मा गांधी जी ने 8 अगस्त 1942 को मुम्बई के अधिवेशन में भारत छोड़ो आंदोलन की घोषणा किये थे। अतः 8 अगस्त ऐतिहासिक दिन है। भारत के नये उप राष्ट्रपति महामहिम जगदीप धनकड जी चुनाव जीते हैं।
पर्यावरण भारती के पौधारोपण अभियान में पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के पटना महानगर पेड़ उपक्रम प्रमुख अवकाश प्राप्त बैंक कर्मी शैलेन्द्र कुमार, श्री श्री कृष्ण कोचिंग के निर्देशक सुनील कुमार, ई अमर्त्य कुमार, राम मोहन रस्तोगी, श्याम राय,ब्रजेश कुमार पाण्डेय, सुधीर कुमार सिन्हा, जय कुमार, सुरेंद्र कुमार, अरविंद कुमार, अंकित, संदीप, कार्तिक इत्यादि ने भाग लिए।
No comments:
Post a Comment